फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Crime Mother-in-law died while saving her son-in-law miscreants shot her in dispute police registered case

UP Crime: दामाद को बचाने में सास की गई जान, मामूली विवाद में मनबढ़ों ने मारी गोली; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 16 May 2025 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 03:40 PM IST
सार

Crime News: महिला की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव काे कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई।

विज्ञापन
UP Crime Mother-in-law died while saving her son-in-law miscreants shot her in dispute police registered case
चिराग जैन, एसपी आरए आजमगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन




घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के ही बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई थी।

संजीव पांडेय अपनी कार से ससुराल नाऊपुर आ रहा था। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गया। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी।

गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

बोले अधिकारी
अतरौलिया थाने में सूचना मिली कि गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मृत महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना की गई है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed