फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: Relative was giving English exam in place of student, FIR registered

यूपी बोर्ड : छात्र की जगह रिश्तेदार दे रहा था अंग्रेजी की परीक्षा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Feb 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Relative was giving English exam in place of student, FIR registered
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार को उद्योग विद्यालय इंटर काॅलेज में फर्जीवाड़ा सामने आया। छात्र की जगह उसका रिश्तेदार (22) अंग्रेजी विषय की परीक्षा देता पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने संदेह होने पर अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उद्योग विद्यालय इंटर काॅलेज कोयलसा के केंद्र व्यवस्थापक रणधीर सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक का मिलान कर रहे थे। इस दौरान जांच में पता चला कि परीक्षार्थी के स्थान पर उसका रिश्तेदार पंकज कुमार सिंह निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल ये सूचना परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की और फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने बताया कि परीक्षार्थी और उसके रिश्तेदार पंकज सिंह के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed