फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: For the first time, there will be an additional set of question papers at the examination centers

यूपी बोर्ड : पहली बार परीक्षा केंद्रों पर होगा प्रश्नपत्रों का अतिरिक्त सेट

Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board: For the first time, there will be an additional set of question papers at the examination centers
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान इस बार जिले में पहली बार स्ट्राॅन्ग रूमों में डबल लॉक वाली तीन नहीं चार अलमारियां होंगी। चौथी अलमारी में आकस्मिक स्थिति के लिए प्रश्नपत्रों का अतिरिक्त सेट रखा जाएगा। ताकि पेपर लीक जैसी घटना होने पर तत्काल छात्रों को अतिरिक्त सेट देकर परीक्षाएं संपन्न कराई जाए। स्ट्राॅन्ग रूम एवं उसके अंदर रखी गईं चारों डबल लाॅक वाली अलमारियां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगी। एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि पुन: परीक्षा की आकस्मिक स्थिति में प्रश्नपत्र के एक अतिरिक्त सेट की व्यवस्था की जाए। ऐसे में परीक्षा केंद्र के स्ट्राॅन्ग रूम में पहले से ही प्रश्नपत्रों का अतिरिक्त सेट रखने की आवश्यकता है। इसके लिए अतिरिक्त सेट सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे और जिला विद्यालय निरीक्षक इसे अपनी अभिरक्षा में जिला स्तर पर स्थापित पुलिस सुरक्षा युक्त स्ट्राॅन्ग रूम में रखवा देंगे। बताया कि अतिरिक्त सेट को केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित थानाध्यक्ष या उनके द्वारा नामित सब इंस्पेक्टर की उपस्थिति में डबल लॉक वाली अलमारी में रखवाकर सीलबंद किया जाएगा। इस अलमारी को ऊपर नीचे एवं मध्य में सील किया जाएगा। अतिरिक्त सेट वाली अलमारी के एक लॉक की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास और दूसरी चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। दूसरे लॉक की चाबी संबंधित थानाध्यक्ष या उनके द्वारा नामित सब इंस्पेक्टर की अभिरक्षा में रखी जाएगी। अतिरिक्त सेट से संबंधित अलमारी को पुनः परीक्षा कराने की आकस्मिक स्थिति में खोले जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को मिला प्रशिक्षण
पल्हनी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार को डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में हरिऔध कला केंद्र के स्टेटिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को बोर्ड द्वारा की गई नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई और उसका पालन करने का निर्देश दिया गया। जनपद में 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र ऑनलाइन रहेंगे। डीएम ने बताया कि स्ट्रांग रूम में इस बार नई व्यवस्था की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर रणधीर सिंह, अनिल आदि थे।
विज्ञापन

नजर रखेंगे कार्यपालक मजिस्ट्रेट

आजमगढ़। यूपी बार्ड की परीक्षाओं पर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। इनकी नियुक्ति कर दी गई है। बोर्ड के पत्र के अनुक्रम में शासन की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में इस पद पर प्रशासनिक अफसरों के साथ 68 विभागों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनके अलावा केंद्र व्यवस्थापकों को भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए गए हैं।यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की शुचिता के लिए बोर्ड ने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए लिखा था। सभी जनपदों में सीआरओ, सभी विशेष भूमि अर्जन अधिकारी, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संयुक्त निदेशक चकबंदी, उप निदेशक चकबंदी, सहायक निदेशक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, अभियंता जिला परिषद समेत 68 पदेन अफसरों को यह जिम्मेदारी दी गई है। एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए बोर्ड का जैसा आदेश होगा वैसा किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed