{"_id":"606e02378ebc3ed8347ee806","slug":"up-board-candidates-get-one-month-s-time-for-preparation-azamgarh-news-vns58390113","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए मिला एक माह का समय 20-37-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए मिला एक माह का समय 20-37-35
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है। परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 मई 2021 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए एक माह का और समय मिल गया है। वहीं परीक्षा को लेकर छात्रों व शिक्षकों का असमंजस समाप्त हो गया है।
यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल को 290 केंद्रों पर होनी थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन ने परीक्षाएं टाल दी थी। अब शासन ने बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं आठ मई से शुरू होगी और 28 मई तक चलेगी। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कुल एक लाख 95 हजार 896 परीक्षार्थी शामिल रहे। जिसमें हाईस्कूल के 104137 व इंटरमीडिएट में 91759 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की तिथि घोषित होते ही छात्रों व शिक्षकों में असमंजस समाप्त हो गई। परीक्षार्थी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है इसकी जानकारी नहीं है। यदि परीक्षा आठ मई से होगी तो छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।