{"_id":"60e98eb167f9300e51791f90","slug":"up-block-chief-election-2021-azamgarh-block-pramukh-chunav-bjp-half-of-block-pramukh-seet-samajwadi-parti-win-four","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आजमगढ़ में भाजपा का बोलबाला, 22 में से आधी सीटें बीजेपी के खाते में, सपा को मिलीं सिर्फ चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आजमगढ़ में भाजपा का बोलबाला, 22 में से आधी सीटें बीजेपी के खाते में, सपा को मिलीं सिर्फ चार
Sat, 10 Jul 2021 06:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:06 PM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आजमगढ़ की 22 में से भाजपा ने 11 ब्लॉक प्रमुख की सीटें जीती हैं, वहीं सपा ने चार सीट जीतीं। निर्दलीय सात उम्मीदवार जीत गए।
विज्ञापन
भाजपा का ब्लॉक प्रमुख में बोलबाला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में करारी हार के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का बोलबाला देखने को मिला। सर्वाधिक 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, मुख्य विपक्षी दल सपा को मात्र चार सीट ही मिल सकीं। सात सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
जिले में कुल 22 ब्लॉक हैं। जिसमें पांच ब्लॉको में निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसमें अजमतगढ़ से निर्दल अलका मिश्रा, ठेकमा से निर्दल दुर्गावती देवी, लालगंज से सपा की अमला देवी, फूलपुर से सपा की अर्चना यादव व तरवां से भाजपा के मतानु राम शामिल हैं। 17 ब्लॉकों के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। नामांकन के दिन भले ही बवाल हुआ था लेकिन शनिवार को मतदान व मतगणना के दौरान सभी ब्लॉकों में माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
नीचे देखें पूरी लिस्ट-
ब्लॉक का नाम जीतने वाले प्रत्याशी
- पल्हनी प्रमोद यादव (निर्दल )
- मोहम्मदपुर विजय विश्वकर्मा (भाजपा)
- जहानागंज रमेश कन्नौजिया (भाजपा)
- अजमतगढ़ अलका मिश्रा (निर्दल )
- अतरौलिया चंद्रशेखर यादव (सपा)
- अहरौला शाहिना बानो (निर्दल )
- कोयलसा पूजा यादव (भाजपा)
- तरवां मतानू राम (भाजपा )
- पल्हना अनुराग सिंह (भाजपा )
- पवई वरुणकांत यादव (भाजपा )
- बिलरियागंज उर्मिला (निर्दल )
- मेंहनगर शशिकला (सपा)
- महाराजगंज सुनीता यादव (भाजपा)
- मार्टीनगंज यशवंत शर्मा (भाजपा)
- मिर्जापुर फिरती देवी (निर्दल)
- रानी की सराय विपिन सिंह (भाजपा)
- सठियांव सरिता सिंह (भाजपा)
- हरैया संदीप पटेल (भाजपा)
- ठेकमा दुर्गावती देवी (निर्दल )
- लालगंज अमला देवी (सपा )
- फूलपुर अर्चना यादव (सपा )
- तहबरपुर विनीता यादव (निर्दल)