{"_id":"6880def5b215332f870ce7a9","slug":"up-accident-news-two-people-going-to-attend-funeral-were-crushed-by-dumper-one-died-other-injured-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो लोगों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो लोगों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल; कोहराम
Wed, 23 Jul 2025 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:39 PM IST
सार
UP Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो लोगों को डंपर ने कुचल दिया। इसमें एक की माैत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। दोनों एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सुरेश मौर्य की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के शाहगंज-अयोध्या मार्ग पर खैरुद्दीनपुर बाजार के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे डंपर की चपेट में आने से गड़रिया का पुरवा (फूलपुर) निवासी बाइक सवार सुरेश मौर्य (40) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बहनोई राम प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरेश मौर्य बुधवार को अपने बहनोई राम प्रसाद मौर्य निवासी फूलपुर कस्बा के साथ बाइक से धवरूआ (अंबेडकरनगर) दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बाइक बहनोई राम प्रसाद चला रहा था। जैसे ही वह पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरूद्दीनपुर बाजार के पास पहुंचे डंफर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई राम प्रसाद घायल हो गया। मृतक सुरेश के पास दो बेटे व एक बेटी है। पत्नी कुसुम का रो-रो कर बुरा हाल है। घायल रामप्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मृतक के बहनोई राम प्रसाद ने बताया कि सुरेश घर पर खेती-बाड़ी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि डंफर को कब्जे में लेकर हादसा करने वाले डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।