फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled bike collided with a tree young man died on the spot mourning spread in the house

Azamgarh News: दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर हुई मौत, घर में पसरा मातम

Sun, 08 Jun 2025 09:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 09:56 PM IST
सार

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
 

विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a tree young man died on the spot mourning spread in the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-लहुआ मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। खेतौरा गांव निवासी राम बच्चन अपनी बाइक से लालगंज से घर लौट रहे थे, तभी आएमा महुआ एवाद स्कूल के समीप दोपहर करीब 2 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि राम बचन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची देवगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसके तीन छोटे बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने का है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed