{"_id":"6176fdd165529d7996253727","slug":"two-youths-seriously-injured-in-knife-fighting-at-katghar-gomadih-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ: कटघर गोमाडीह मेले में चाकूबाजी मे दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ: कटघर गोमाडीह मेले में चाकूबाजी मे दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की मौत
Tue, 26 Oct 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:26 AM IST
सार
सोमवार की रात लगभग 10बजे चाकूबाजी मे दो नौजवान बुरी तरह घायल हो गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटघर गोमाडीह मेले में सोमवार की रात लगभग 10बजे चाकूबाजी मे दो नौजवान बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। विनोद सरोज पुत्र राम अचल सरोज (25) की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जबकि दूसरा घायल नौजवान सरोज पुत्र राम अवतार (22) भी घायल हुआ है।
सोमवार को गोमाडीह में सोमवार को लगे मेले में यह युवक मेला देख रहे थे। मेला घूमते हुए दुर्गा पंडाल के पास जाकर खड़े हो गए। इसी बीच हमलावरों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वाद विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने विनोद सरोज और सरोज पुत्र राम अवतार को चाकू मार दिया जिससे सरोज को काफी चोटें आई। दोनों को उठाकर लोग हॉस्पिटल चले गये हैं जहां पर सरोज की मौत हो गई।