फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths killed in Scorpio-bike collision

सेंध काट कर घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवरात

Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in Scorpio-bike collision
जहानागंज। थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में सेंध काट कर घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार घर के बाहर सो रहा था। गृहस्वामी ने घटना के बाबत जहानागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। अमदही गांव निवासी त्रिपुरारी शुक्ला पुत्र स्व. बजरंगी शुक्ला आटो चालक है। रविवार की रात 12 बजे वह आटो लेकर घर पहुंचा तो घर के बाहर ही चारपाई पर सो गया। उसकी पत्नी बारामदे में सोई हुई थी। तीन बच्चे है जो इन दिनों अपने ननिहाल गए हुए है। भोर में तीन बजे के लगभग गांव का ही कोई व्यक्ति त्रिपुरारी को फोन कर मरीज को अस्पताल लेकर चलने को कहा। इस पर वह उठा और घर का दरवाजा खोलने गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जबकि त्रिपुरारी व उसकी पत्नी घर के बाहर ही सो रही थी। मकान के बगल में वह गया तो देखा दीवार में सेंध कटा हुआ था। कटे सेंध से वह अंदर घुसा तो घर के दो कमरों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने अंदर से दरवाजे की कुंडी खोला तो पत्नी भी अंदर आयी। पीड़ित के अनुसार घर में रखे 15 हजार नकद के अलावा दो सोने की अंगूठी, एक झुमका, एक बाली समेत लगभग दर्जन भर साड़ी व अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए है। पीड़ित ने घटना के बाबत जहानागंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। जिस पर मौका मुआयना करने पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed