फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two brothers arrested in an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.

Azamgarh News: मुठभेड़ में दो सगे भाई गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 27 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested in an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी जमील व सलमान। स्रोत-पुलिस
गंभीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया सरसेना खालसा निवासी सगे भाइयों जमील (42) और सलमान (30) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 किलोग्राम मांस, पशुओं के अवशेष, लोहे का चापड़, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल ने बताया कि रविवार की रात थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर टीम ने खराटी से आवक मोड़ के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जमील के बाएं पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जमील और उसके भाई सलमान को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भेजा गया।
दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आसपास घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ते थे। इसके बाद सुनसान स्थानों पर उनकी हत्या कर मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने के लिए उपलब्ध कराते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने मांस की बिक्री से प्राप्त धन से असलहा खरीदने की बात भी बताई है।

------------
सलमान पर पहले से दर्ज हैं मामले
सीओ लालगंज आस्था जायसवाल ने बताया कि सलमान के खिलाफ वर्ष 2017 में गोवध निवारण अधिनियम और वर्ष 2018 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य संभावित साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed