{"_id":"6adfb5bc81df2b17c10be3f5","slug":"tableau-of-ram-and-sita-displayed-effigy-of-ravana-set-ablaze-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159503-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राम-सीता की झांकी सजी, रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राम-सीता की झांकी सजी, रावण के पुतले का दहन
विज्ञापन
माहुल मेला में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी की झांकी। संवाद
शरद पूर्णिमा पर सोमवार को माहुल का ऐतिहासिक मेला भारी भीड़ और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। चार किलोमीटर के दायरे में सजे मेले में महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। चाट, फुल्की, चाउमीन और चोटहिया जलेबी की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी।
दोपहर एक बजे से मेले में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। शाम पांच बजे राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी निकाली गई। धर्मशाला में दर्शन के बाद शाम सात बजे रामलीला मैदान में रावण दहन हुआ।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर दो बजे से मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोक दिया। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर, थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा के साथ पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
शिवाजी चौक के आसपास लगाए गए करीब 25 पोस्टरों में मुगल शासकों और इतिहास को लेकर टिप्पणियां की गई थीं। अन्य पोस्टरों पर भी इतिहास और धार्मिक भावनाओं से जुड़े नारे थे। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह गौर ने बताया कि पोस्टरों की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति को इन्हें हटाने की हिदायत दी गई है।