फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died in road accident near Manduri Airport in azamgarh

Azamgarh: मंदुरी एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दोनों रिश्तेदारी से अंबेडकरनगर लौट रहे थे

Sat, 03 Jun 2023 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
Two youths died in road accident near Manduri Airport in azamgarh
अस्पताल के बाहर खड़े युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। दोनों अपने परिवार की बिटिया की विदाई करा कर वापस लौट रहे थे। लड़की व अन्य लोग चार पहिया वाहन में सवार थे।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली एक लड़की की शादी कंधरापुर थाना क्षेत्र के दूधनारा गांव में हुई थी। लड़की के मायके से शनिवार को परिजन व रिश्तेदार विदाई कराने के लिए आए थे। इसमें अंबेडकर नगर जिले के इमादपुर निवासी चंद्र विजय (40) व सुनील (36) निवासी समडीह भी शामिल थे।
विज्ञापन


चार बजे के आसपास लड़की की विदाई होने पर लड़की और परिवार के अन्य लोग कार में सवार हो गए। चंद्र विजय व सुनील बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइक से घर वापसी के लिए लिए निकले थे। अभी दोनों मंदुरी एयरपोर्ट के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ बस हादसा; हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक चंद्र विजय दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। वहीं मृतक सुनील के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां बतायी गई हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

ईश्वरपुर गांव निवासी दुईजी देवी (50) पत्नी स्व. बलराम शनिवार को दिन में घर के सामने ही किसी काम के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान चेकपोस्ट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुईजी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed