फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two young men killed in the accident , injured comrade

हादसे में दो युवकों की मौत, साथी घायल

Sun, 01 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed in the accident , injured comrade
दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुुुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे नरौली स्टैंड और खुझिया बाजार में शनिवार को हुए।

सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव निवासी किशन गोंड़ (21) पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर था। वह इंटर में पढ़ता था। शुक्रवार को वह अपने पड़ोसी राहुल गोंड़ (20) के साथ जिला मुख्यालय आया था।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे दोनों मित्र एक बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। नरौली टैक्सी स्टैंड के पास वाराणसी की तरफ जा रही चंदौली डिपो की अनियंत्रित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे दोनों बाइक से छिटक कर सड़क पर गिर गए। बस के पहिए के नीचे आ जाने से कुचल कर किशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने घायल राहुल को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जबकि बस को कब्जे में ले लिया। एसओ सिधारी रामनरेश यादव ने बताया कि चंदौली डिपो की बस पुलिस के कब्जे में है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

सठियांव संवाददाता के अनुसार, शहर कोतवाली मऊ के पुरानी  मंडी निवासी अनिल कुमार (30) शनिवार की शाम अपने मुहल्ले के रहने वाले पप्पू चौहान (35) के साथ किसी काम से आजमगढ़ जिला मुख्यालयजा रहा था।


खुझिया बाजार में आजमगढ़ से मऊ की तरफ ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। अनिल की मैजिक अनियंत्रित होकर ट्राली में घुस जाने से जहां गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल अनिल की मौत हो गई।

जबकि पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य मार्ग पर यह घटना होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed