फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two women involved in animal trafficking arrested

पशु तस्करी में लिप्त दो महिलाएं गिरफ्तार, तीन फरार

Fri, 01 Nov 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two women involved in animal trafficking arrested
फूलपुर थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया तकिया गांव निवासी महताब के घर में अवैध तरीके से चल रहे स्लाटर हाउस पर गुरुवार की रात पुलिस ने छापा मारकर तस्करी में लिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवती सहित दो लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस मौके से 45 किलो मांस, पशुओं के खाल, गर्दन चापड़, चाकू, तराजू, बटखरा आदि बरामद किया। तस्करी में लिप्त महिलाओं की गिरफ्तारी होने पर गांव के लोग पुलिस के विरोध में खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख कोतवाल ने वायरलैस सेट से उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर में सीओ फूलपुर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में फोर्स आ जाने पर ग्रामीण फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शहीदुन पत्नी सलाहुद्दीन और उसकी बेटी जैनब है। जबकि महताब, शमीउल्लाह उर्फ खिस्सु और मरियम पुत्री सलाहुद्दीन फरार हो गई। एसपी के मुताबिक कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता को गुरुवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे योजनाबद्ध तरीके से सलाहुद्दीन के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर अन्य आरोपी फरार हो गए जबकि शहीदुन और उसकी बेटी जैनब गिरफ्तार कर ली गई। तलाशी के दौरान मौके से 45 किलो मांस, तीन चापड़, दो चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक खाल, चार पैर, एक सिर, तराजू, बटखरा आदि बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि जिस समय पुलिस छापा मारकर कार्रवाई की। उस समय गांव के लोग मौके पर एकजुट होकर पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए नारेबाजी करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर कोतवाल ने सूचना दी तो मौके पर सीओ फूलपुर के साथ दीदारगंज और सरायमीर थाने की फोर्स भेजा गया। काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर लोग भाग खड़े हुए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। फरार होने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed