फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two wanted accused arrested gang who solved exam in azamgarh

Azamgarh News: परीक्षा में साल्वर बिठाने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पास कराने के लिए लेते थे 10 लाख रुपये

Fri, 14 Mar 2025 12:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने परीक्षा में साल्वर बिठाने वाले गैंग के दो आरोपियों को अरेस्ट किया। दोनों आरोपित प्रतियोगी परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख रुपये में डील करते थे।  

विज्ञापन
Two wanted accused arrested gang who solved exam in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं के साल्वर गैंग के वांछित दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी गाजीपुर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपित प्रतियोगी परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख रुपये में डील करते थे। परीक्षा में पास कराने के साथ ही नौकरी दिलाने का भी ठेका लेता थे।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक शिब्ली नेशनल डिग्री कॉलेज के केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर अफसर अली ने तहरीर दी थी। बताया कि शिब्ली नेशनल कालेज परीक्षा केंद्र में यूपीसीसीएससीआर 2024-25 की परीक्षा संचालित की जा रही थी। इसमें चार जनवरी 2025 को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या-103 में अनूप सागर पुत्र निवासी मऊपारा, देवकली गाजीपुर सामिलित हुआ। उस अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया में केवाईसी अपडेट न हो पाने के कारण डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


संदेहवश जब पूछा गया तो पहले स्वीकार करने से मना कर दिया एवं स्वयं को अनूप सागर बताया लेकिन जब परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की सहायता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त सम्मिलित अभ्यर्थी ने अपना सही नाम विकास कुमार निवासी असनिया कुआं, थाना कदम कुआं, पटना, बिहार बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed