फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two vicious criminals who robbed the couple injured in the encounter, arrested

दंपती से लूट करने वाले दो शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two vicious criminals who robbed the couple injured in the encounter, arrested
26 अक्टूबर को श्री रामगंज में हुई लूट की घटना में शामिल बदमाश गंभीरपुलिस से मुठभेड़ में घायल। संवा? - फोटो : AZAMGARH
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शिक्षक दंपती से 26 अक्तूबर को मोबाइल व जरूरी डॉक्यूमेंट की लूट हुई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे शुक्रवार की देर रात दो बजे मुठभेड़ में घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, बाइक, मोबाइल बरामद किया है। वहीं एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 26 अक्तूबर को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक संजय राम व उनकी पत्नी सुनीता से असलहे के बल पर मोबाइल व जरूरी कागजात आदि लूट लिए थे। घटना के समय शिक्षक संजय अपनी पत्नी सुनीता के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने गए थे और वापस लौटते समय घटना घटित हो गई। संजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रात पुलिस क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि श्रीरामगंज में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक से भवतर से गोमाडीह की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम गोमाडीह ईंट-भट्ठे की ओर जाने वाले तिराहे पर पहुंच कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया। जिससे दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों की पहचान संजय यादव निवासी काला सिकंदर थाना कोतवाली देवगांव व सुशील मौर्या पुत्र रामलगन निवासी कुंभ थाना बरदह के रूप में की गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा, पांच कारतूस, सात मोबाइल, एक बाइक व 350 रुपये नकद बरामद किया। इनका एक साथी विशाल यादव अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed