फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two to three new trains will run from the station

Azamgarh News: स्टेशन से दो से तीन नई और ट्रेनें चलेंगी

Mon, 29 May 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two to three new trains will run from the station
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे ने कई यात्री सुविधाओं बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्लेटफार्म को भी विकसित किया जा रहा है। यात्रियों सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो से तीन नई ट्रेनें संचालित होने की संभावना जताई जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आजमगढ़ स्टेशन का भी चयन किया गया है। विभाग द्वारा आजमगढ़ शहर की कला एवं संस्कृति की छटा को उकेरी जाएगी। स्टेशन को विकसित करने के लिए कुल 27.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएगी। वहीं स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ गई है। यदि रेलवे विभाग चाहे तो यहां से अन्य महानगरों के लिए दो से तीन ट्रेनें संचालित कर सकते हैं। अभी तक आजमगढ़ जनपद से चार ट्रेनों का संचालन हो रहा था। जिसमें दो साप्ताहिक, एक पैसेंजर व एक डेली संचालित होती है। उक्त चारों ट्रेनों में एक साप्ताहिक व एक पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया है। जबकि एक एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है। वहीं एक एक्सप्रेस ट्रेन का डेली संचालन हो रहा है। स्थानीय लोग यहां से अन्य महानगरों के लिए ट्रेन का संचालन करने की मांग कर रहे हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत आजमगढ़ स्टेशन का चयन किया गया है। यहां पर कई विकास कार्य होंगे। इन कार्यों पर कुल 27.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed