फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two thousand youths selected at the job fair.

Azamgarh News: रोजगार मेले में दो हजार युवाओं का चयन

Sat, 26 Sep 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two thousand youths selected at the job fair.
जनता इंटर कालेज अंबारी में रोजगार मेला में पहुंचे युवा। संवाद
जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सेवायोजन विभाग की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार पाने की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन

करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि दो हजार से अधिक युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
रोजगार मेले में एलएंडटी, एनएसडीसी इंटरनेशनल, बीवीजी, अशोक लेलैंड, कोरोना रेमेडीज, फ्लिपकार्ट, सिनोवा प्राइवेट लिमिटेड और पुखराज हेल्थ केयर समेत दर्जनों कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कंपनियों ने सुपरवाइजर, हेल्पर, टेक्नीशियन, क्वालिटी चेकर, मशीन ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया। मुख्य अतिथि भाजपा श्रम प्रकोष्ठ गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति और जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़ ने बताया कि मेले में चार हजार अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ और दो हजार से अधिक का चयन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अनुदेशक अवधेश कुमार, राजेश यादव, प्रदीप यादव, सत्य प्रकाश यादव, अंजली यादव, सलमा बानो, मीनाक्षी शुक्ला आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed