फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teenage girls hanged themselves after a dispute among themselves

आपस में विवाद के बाद दो किशोरियों ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 05 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls hanged themselves after a dispute among themselves
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर गांव के सीवान में दो लड़कियों ने शनिवार को एक ही साथ दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है। आराजी देवारा नैनीजोर गांव निवासी प्रियंका (14) पुत्री बीरबल यादव और रीना (15) पुत्री बदन यादव निवासी रोशन गंज थाना रौनापार दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दिया। घटना करीब 3:45 बजे शाम की है। गांव के युवक गांव के बाहर सीवान में गए, जहां सागौन का बाग में पेड़ पर किशोरी को लटकते हुए देखा। जो अभी छटपटा रही थी। जब तक वह भागकर उसके पास पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। प्रियंका अपने घर में कटरैन में लगे पाइप के सहारे दुपट्टा से लटकी हुई थी और रीना सागौन के पेड़ में दुपट्टा लगाकर लटक गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सबसे पहले मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना के कारण की जानकारी नहीं हो पा रही है। रीना रोशनगंज, प्रियंका की मौसी लगती है। दोनों एक साथ रहती थी। प्रियंका के एक छोटी बहन और दो भाई हैं। सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि एक लड़की घर में अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली, दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया और दूसरी लड़की बगल में ही सागौन के पेड़ पर लटकी मिली है। जांच चल रही है। मृतक प्रियंका का छोटा भाई श्यामसुंदर उम्र सात वर्ष ने बताया कि मौसी और दीदी दोनों आपस में झगड़ा कर रही थी। इसके बाद दीदी ने कमरा बंद कर लिया। मौसी चिल्लाती रही जब दरवाजा नहीं खुला तो वह भी साड़ी लेकर बाग की तरफ भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed