फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed in land dispute, brick-stones went fiercely

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, जम कर चले ईंट-पत्थर

Sat, 17 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, brick-stones went fiercely
अहरौला। हासापुर कला गांव में भूमि विवाद में शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस पहुंची तो पुरुष सदस्य फरार हो गए। पुलिस दो महिलाओं को पकड़ कर थाने लाई और दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

हासापुर कला गांव निवासी दो लोगों के बीच काफी दिनों एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर एक पक्ष का नलकूप है। शुक्रवार की रात दूसरे पक्ष के लोग नलकूप की दीवार गिराने लगे। इसकी जानकारी पर पहला पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडा व ईंट पत्थर से हमला किया। जानकारी मिलने पर अहरौला थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के पुरूष सदस्य मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों की एक-एक महिलाओं को पकड़ कर थाने लाई और दोनों का चालान कर दिया। इसमें एक पक्ष जहां पूर्व सांसद समर्थकों का है तो दूसरा विधायक का। विधायक समर्थक साहबदीन यादव ने शनिवार को अहरौला थाने पर पूर्व सांसद समर्थक पक्ष के दलसिंगार प्रजापति समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। दलसिंगार प्रजापति पूर्व सांसद के वर्तमान में रसोईयां है। दलसिंगार की तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed