फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two prize accused of 25-25 thousand arrested in Azamgarh

आजमगढ़ में 25-25 हजार के दो इनामिया असलहे संग गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Two prize accused of 25-25 thousand arrested in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों ही अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। एक को जहानागंज पुलिस ने तो दूसरे को कंधरापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के पास से अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जहानागंज पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मंदे गांव के बार्डर पर एक युवक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जहीर नट पुत्र राशिद निवासी फत्तेपुर थाना मेंहनगर बताया। जहीर 25 हजार का इनामी बदमाश है। इसी क्रम में कंधरापुर पुलिस ने मनीष पाठक गैंग के 25 हजार के इनामिया बदमाश सारंगधर सिंह उर्फ शक्ति सिंह निवासी गोठाव थाना बरदह को मंदुरी हवाई पट्टी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। दोनों बदमाशों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed