फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two poor people's houses collapsed in the rain, woman seriously injured

Azamgarh News: बारिश में ढहे दो गरीबों के आशियाने, महिला गंभीर रूप से घायल

Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two poor people's houses collapsed in the rain, woman seriously injured
बरदह। थाना क्षेत्र के ग्राम बकेश में बुधवार की देर रात तेज बारिश ने दो गरीब परिवारों पर कहर बनकर हमला किया। लल्लन और परदेसी के कच्चे मकान भरभरा कर ढह गए, जिससे दोनों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हादसे में परदेसी की बुजुर्ग बुआ सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया है। लल्लन के छह सदस्यीय परिवार में उनकी पत्नी रूमा और चार बच्चे शामिल हैं। घर गिरने के बाद पूरा परिवार खुले में आ गया है। गृहस्थी के जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। वहीं परदेसी के घर में समस्त घरेलू सामान नष्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ग्राम प्रधान जितेंद्र ने कहा कि पीड़ितों को आवास योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed