फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people were killed in road accidents

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

Tue, 02 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two people were killed in road accidents
जिले मेंं हुए दाे सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। इसके अलावा, पहले हुए हादसों में घायल हुए दो लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघइनरयना गांव के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटना के समय दोनों रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पकड़ी (मठिया) गांव निवासी शिवशंकर (22) पुत्र स्व. शिवचंद सोमवार की शाम अपने पड़ोसी मित्र शैलेष कुमार (20) पुत्र रामा के साथ जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ गांव निवासी नाना के घर आया था। मंगलवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मेघइनरयना गांव के पास पहुंचे कि इनकी बाइक में ट्रैक्टर से टक्कर लग गई, जिससे वे बाइक लेकर गिर गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर इन्हें रौंदते हुए निकल गया। गंभीर रुप से घायल दोनों युवक रास्ते पर गिरकर तड़पने लगे। जब तक लोग इन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शैलेष को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गांव के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबिक उसका बेटा बाल-बाल बच गया। महिला बेटे संग बाइक पर बैठकर दवा लेने जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ अन्य दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए दो युवकों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी मुखना देवी (45) पत्नी रामधारी मंगलवार की दोपहर अपने बेटे शिवशंकर की बाइक पर बैठकर इलाज कराने के लिए बाजार जा रही थी। रास्ते में मदियापार गांव के पास शिवशंकर की बाइक में अनियंत्रित बोलेरो से टक्कर लग जाने से वह घायल हो गई। जबकि बेटा बच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 निजामाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मनीष (18) पुत्र मनोज चार मई की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास उसकी बाइक में अनियंत्रित बाइक से टक्कर लग जाने से घायल हो गया। तभी से उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी शिवशंकर (28) पुत्र गुरुप्रसाद 27 मई को अपनी बाइक से कहीं जा रहा था।


कप्तानगंज थाने के बनकटा गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गया था। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed