फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people including teenager died due to current

करंट की चपेट में आकर किशोर समेत दो की मौत

Thu, 10 Dec 2020 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two people including teenager died due to current
अतरौलिया/बलरामपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आकर किशोर समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के हैदापुर खास गांव निवासी 14 वर्षीय शाहिद पुत्र आमीन बृहस्पतिवार को बकरी चराने के लिए सिवान की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान वह सड़क किनारे स्थित एक पेड़ पर बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने चढ़ गया। उस पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ था। शाहिद ने तार का ध्यान नहीं दिया और पत्तियां तोड़ने के चक्कर में काफी ऊपर तक चढ़ गया। तार के पास पहुंचते ही उसे करंट का तेज झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव निवासी 32 वर्षीय सुरेश पुत्र हरिलाल दो दिन पहले मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान छिछोरी गांव के पास टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनो ही घरों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed