{"_id":"69e5288e8b048bbebd06e26d","slug":"two-people-including-a-history-sheeter-were-arrested-in-two-encounters-both-were-shot-in-the-leg-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148862-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन में हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी काे ले जाती पुलिस।
आजमगढ़। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य संजय भील उर्फ संजू और हिस्ट्रीशीटर केसरी चौहान को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मौके से तमंचा, कारतूस, नकदी समेत चोरी का करीब 6.5 लाख माल और वाहन बरामद किया गया है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र में पीजीआई चक्रपानपुर परिसर में 14 मार्च की रात हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के दौरान पुलिस को सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात गंभीरवन क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी संजय भील उर्फ संजू मध्यप्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, 40 हजार नकद सहित करीब 6.5 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
वहीं, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी केसरी चौहान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहमौनी गांव का निवासी था और कई गंभीर मामलों में वांछित था। उसने भोरमऊ पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद की है। पूछताछ में उसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते फूलपुर में फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।