फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two parties clashed in front of the team that arrived to measure the Gurudwara land.

Azamgarh News: गुरुद्वारे की जमीन की पैमाइश को पहुंची टीम के सामने भिड़े दो पक्ष

Sat, 25 Nov 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of the team that arrived to measure the Gurudwara land.
शहर के अनंतपुरा-गुरुटोला मुहल्ले में सिखों का पवित्र स्थान बिट्ठल घाट स्थित है। यहां गुरुद्वारे की काफी जमीन है, जिस पर वर्तमान में कब्जा है। कमिश्नर कोर्ट से सिख समुदाय के पक्ष में आर्डर हुआ है। शनिवार को सदर तहसील के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम पैमाइश के लिए पहुंची थी तो टीम के सामने ही सिख समुदाय के लोगों व कब्जा करने वालों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान गाली-गलौज के साथ ही हाथापाई तक की नौबत आ गई। जिस पर टीम दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वापस लौट गई। थाने पर सिर्फ सिख पक्ष पहुंचा और उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

बिट्ठल घाट गुरुद्वारा काफी प्राचीन है। इस गुरुद्वारे के पास ही मंदिर व मस्जिद भी है। तीनाें धर्मों के लोग अपने-अपने धार्मिक स्थलाें पर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना भी करते है। गुरुद्वारे के नाम पर यहां काफी जमीन है, जिस पर वर्तमान में कब्जा है। मामला कमिश्नर कोर्ट तक गया। लगभग 15 से 20 साल पूर्व तत्कालीन मंडलायुक्त गुरुदीप सिंह ने सिखों के पक्ष में फैसला सुना दिया था। तब से सिख समुदाय अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रयासरत है। कमिश्नर कोर्ट के आदेश के क्रम में सदर तहसील की टीम शनिवार को मौके पर सिख समुदाय को कब्जा दिलाने व पैमाइश करने पहुंची। टीम के सामने ही सिख समुदाय के लोगों व दूसरे पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बीच नौबत मारपीट तक आ गई। इसके चलते टीम दोनों पक्षों को कोतवाली बुला कर मौके से बैरंग वापस लौट गई। कोतवाली पर सिख समुदाय का पक्ष ही पहुंचा और अपने आर्डर के कागजात आदि दिखाए। इसके साथ ही सिख समुदाय की तरफ से दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन


मामला भूमि विवाद का है। एक पक्ष सिख समुदाय का है तो दूसरा वहां के स्थानीय लोगों का है। तहसील की टीम पैमाइश के लिए पहुंची थी तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया तो सिर्फ सिख समुदाय के लोग ही आए। इनके कागज आदि देखने पर पक्ष में आर्डर मिला। इसके बाद इस पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। - शशिमौली पांडेय, एसएचओ कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed