फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more accused arrested for giving examination instead of another

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for giving examination instead of another
बोर्ड परीक्षा के 13वें दिन शनिवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। यह छात्र पंजीकृत छात्र के नाम पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में दो और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए तो पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय क्षेत्र के राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया जो पंजीकृत छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई। दूसरे दिन पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में नकल कराने वाला एक अभियुक्त बेलईसा चौराहा पर खड़ा है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस बेलइसा चौराहा पर पहुंचकर रोड की बाए पटरी पर छतवारा मोड के पास खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या जयरामपुर निवासी को उसके दुकान पर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed