फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two lakh blown out of the account in the name of online bill submission

ऑनलाइन बिल जमा करने के नाम पर खाते से उड़ाया दो लाख

Fri, 16 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two lakh blown out of the account in the name of online bill submission
आजमगढ़। साइबर अपराध पर लाख प्रयास के बाद भी लगाम नहीं लग पा रहा है। एक बार फिर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा कर बिजली बिल जमा करने के नाम पर खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिया। पीडि़त अब थाने से लेकर बैंक तक का चक्कर लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव निवासी राणा मंत विजय सिंह का बिजली बिल बकाया था। जिसे जमा करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने मोबाइल पर फोन किया। उन्हें ऑन लाइन बिल पेमेंट करने पर छूट आदि का लाभ बता कर बरगलाया। पीडि़त साइबर अपराधियों के झांसे में आ गए और जालसाजों से पीडि़त की मोबाइल पर एक लिंक भेज कर उसे खोलने को कहा और इसके बाद कुल तीन बार में उसके खाते से लगभग दो लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर खाते से दो लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आते ही राणा मंत विजय सिंह के होश ही उड़ गए। इसके बाद से पीडि़त थाने से लेकर बैंक तक चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed