फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed due to electric shock in Azamgarh and Mau

आजमगढ़ में करंट लगने से पिकअप चालक की मौत, मऊ में बिजली का तार टूटकर गिरने से बालिका की गई जान 

Fri, 03 Jul 2020 01:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 03 Jul 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Two killed due to electric shock in Azamgarh and Mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के बरदह थानान्तर्गत सोहौली गांव में शुक्रवार सुबह पिकअप पर चढ़कर तिरपाल ठीक करते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। परिजन उसे पीएचसी ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित तक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गिलेंद्र यादव (35) पिकअप वाहन लेकर शुक्रवार की सुबह नौ बजे पिकअप पर चढ़कर उपर लगा तिरपाल टीक कर रहा था। इस दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्टीनगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिलेन्द्र दो भाइयों में छोटा था। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। भाई योगेंद्र मुम्बई में नौकरी करता है।
विज्ञापन

 

Two killed due to electric shock in Azamgarh and Mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

करंट लगने से बालिका की दर्दनाक मौत 

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहड़ गांव में आठ वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची का सिर धड़ से कट कर अलग होने से कोहराम मच गया। एक वर्ष पूर्व छत के ऊपर से खींचे जा रहे 11 हजार तार को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बिजली विभाग ने लापरवाही करते हुए तार खींचा गया था।

रामपुर सोहड़ निवासी ज्योति ( 8) पुत्री पिंटू अपने परिवार के साथ आजमगढ़ जनपद के लालगंज में रहते हैं। बीते गुरुवार की देर शाम अपने चाचा पारस के साथ घर रामपुर सोहड़ दादा सुलाब व दादी गीता के पास आई। शुक्रवार की सुबह सबेरे बच्ची आम के लालच में घर के पास स्थित श्री राम जानकी व शिव मंदिर परिसर पहुंची। बताया जाता है आम तोड़ने के लिए बच्ची मंदिर के पुराने मकान की छत पर चढ़ गई।

तभी छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गई। इस दौरान बच्ची का सर धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलते ही बाबा सुलाब व दादी गीता का रोते रोते बुरा हाल था। वही मृतका की मां रीनू व पिता पिंटू तथा भाई अनुज (4) फोन से सूचना पाते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed