फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two junior engineers suspended in the division, chargesheet issued to 17

Azamgarh News: मंडल में दो अवर अभियंता सस्पेंड, 17 को चार्जशीट

Sat, 04 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two junior engineers suspended in the division, chargesheet issued to 17
आजमगढ़। एक मुश्त समाधान योजना में रुचि नहीं लेने पर बिजली निगम के दो अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 17 अवर अभियंताओं को चार्जशीट दी गई है। ओटीएस के पहले चरण में हुई इस कार्रवाई से विभाग के अन्य अभियंताओं में हड़कंप मचा है। कई और अभियंताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बिजली बिल के बकायेदारों के लिए एक मुश्त समाधान योजना चल रही है। इसके तहत आजमगढ़ मंडल में 949635 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन पर 2713.28 करोड़ बकया है।
विज्ञापन

ओटीएस का पहला चरण 31 दिसंबर को खत्म हो चुका है। एक जनवरी से ओटीएस को दूसरा चरण शुरू है। पहले चरण में आजमगढ़ मंडल के चारों सर्किल में 79107 का ही पंजीकरण हुआ। वहीं, विभाग को मात्र 71.68 करोड़ का राजस्व आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आजमगढ़ व मऊ के दो उपकेंद्रों की स्थिति ओटीएस में बेहद खराब थी। इसके चलते आजमगढ़ जनपद के फूलपुर वितरण खंड के बागबहार उपकेंद्र के अवर अभियंता राधेश्याम सरोज और मऊ जनपद के घोसी वितरण खंड के घोसी उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मंडल में 17 अवर अभियंताओं को चार्जसीट दी गई है। इसमें आजमगढ़ जनपद की दोनों सर्किल में आठ, बलिया में चार और मऊ में पांच अवर अभियंता शामिल हैं।
69 अभियंताओं को दी गई चेतावनी
मंडल के तीनों जनपदों में 69 अभियंताओं को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इनको कार्य में सुधार लाते हुए ओटीएस में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इन अभियंताओं में 34 अवर अभियंता, 25 सहायक अभियंता और 10 अधिशासी अभियंता शामिल है। आजमगढ़ और बलिया जनपद में चार- चार अधिशासी अभियंता और मऊ के दो अधिशासी अभियंता को चेतावनी पत्र जारी कर ओटीएस पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

एक मुश्त समाधान योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें सभी अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। सबको अपने- अपने क्षेत्रों में रहकर बकायेदार उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत पंजीकरण कराना है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - इंजी. नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed