फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two jamati men were sent to jail

दो जमाती भेजे गए जेल

Tue, 05 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two jamati men were sent to jail
आजमगढ़। दिल्ली के तब्लीगी जमात से लौटने के बाद छिपकर रहने वाले बीमार व्यक्ति का पुलिस ने पहले इलाज कराया। हालत में सुधार होने पर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रामायन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. नासिर पुत्र अकील अहमद है। वह रानी की सराय थाने के आंवक गांव का रहने वाला है। नासिर दिल्ली के तब्दीली जमात में गया था। वहां से आकर छिपकर घर में रह रहा था। पुलिस को जानकारी होने पर उसे ढ़ूढ़कर निकाला गया। बीमार होने पर उसका इलाज कराया गया। हालत से सुधार होने पर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने कोरोना महामारी के दौर में तथ्य छिपाया था। इसिलए उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज था।
विज्ञापन

वहीं अहरौला थाने की पुलिस सोमवार की देर शाम को फरार चल रहे जमाती को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शहनवाज पुत्र सदरुद्दीन है। वह नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर सात का रहने वाला है। दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होकर घर आया और छिपकर रह रहा था। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed