{"_id":"5fa160eb8ebc3e9b92420a06","slug":"two-innocent-children-die-by-drowning-in-a-water-filled-pit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: रेलवे लाइन के किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत, निकालने के पहले हो चुकी थी मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: रेलवे लाइन के किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत, निकालने के पहले हो चुकी थी मौत
Tue, 03 Nov 2020 10:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
दोनो मासूम बच्चे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव में रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह और चार साल के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खरेवां गांव के प्रधान मो. शाकिर के भाई मो. राशिद के सात बच्चे हैं। इनमें से छह साल का आरफीन और सबसे छोटा बेटा चार साल का फराज गांव के एक और बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन
खेलते-खेलते तीनों बच्चे घर के सामने रेलवे लाइन की तरफ चले गए। वहां रेलवे लाइन के किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे के पास खेलते समय पैर फिसलने से आरफीन और फराज गड्ढे में गिर गए और पानी ज्यादा होने के कारण डूबने लगे। यह देखकर साथ गए बच्चे ने शोर मचाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दोनों बच्चों के शव निकाले। घटना के दो घंटे बाद सरायमीर थाना पुलिस पहुंची। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए।
परिजनों में मच गया है कोहराम, गांव वाले स्तब्ध
दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार में जहां कोहराम मच गया है तो वहीं पूरा गांव स्तब्ध है। प्रधान परिवार के दो मासूम बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत की सूचना पर गांव के लोग प्रधान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जुट गए हैं। मृत बच्चों के परिवार का हर सदस्य गमगीन है। मृत बच्चों की मां का तो रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बड़े भाई-बहनों के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के करूण क्रंदन से गांव के लोगों की आंखे भी भर आई थी।