फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two injured in road accidents died during treatment

Azamgarh News: सड़क दुर्घटनाओं घायल दो की इलाज के दौरान मौत

Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two injured in road accidents died during treatment
बलरामपुर/सरायमीर। सड़क हादसों में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारकपट्टी गांव और सरायमीर थाना क्षेत्र के चकिया इब्राहिमपुर गांव में हादसे हुए थे।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारकपट्टी गांव निवासी विश्वनाथ गौंड (57) रविवार की रात लगभग नौ बजे घर के सामने रोड किनारे शौच कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गए। उनको परिजन जिला अस्पताल ले आए। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बैठौली स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे मौत हो गई। मृतक दो पुत्र एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी आदित्य (19) शुक्रवार को पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए। दुर्घटना में शामिल बाइक सवार भी घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल

बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव निवासी अंश मौर्या (12) पुत्र राजेश रविवार की सुबह लगभग 10.30 बजे सेमा गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र जमीन सरैदा गांव निवासी सत्य प्रकाश (38) सोमवार की सुबह लगभग छह बजे बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। नरौली सिधारी में मैजिक से टक्कर होने से घायल वह हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed