फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including farmers died in two road accidents, two seriously

Azamgarh News: दो सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत, दो गंभीर

Fri, 21 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two including farmers died in two road accidents, two seriously
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत और ट्रक में बाइक घुसने से किसान सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हादसे से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन

मरदह : गोविंदपुर कीरत गांव निवासी किसान सत्येंद्र उर्फ सोनू यादव (33) बाइक से मरदह की ओर आ रहे थे। फ्लाईओवर पर मऊ की तरफ से मरदह की तरफ जा रहे बाइक सवारों से सामने से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान सत्येंद्र उर्फ सोनू यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घायल दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नानपारा धर्मागतपुर निवासी बबलू चौहान (32) और पंकज चौहान (27) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवराई : नगर क्षेत्र के कन्हैया वर्मा (35) पत्नी के साथ बाइक से गहमर जा रहे थे। करहिया गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही रोते-रोते पत्नी बेसुध होकर गई। गहमर कोतवाल राम सजन नगर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed