फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including contract lineman died in road accidents

सड़क हादसों में संविदा लाइनमैन समेत दो की मौत

Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two including contract lineman died in road accidents
बलरामपुर। कोतवाली समेत दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में संविदा लाइमैन और एक बाल की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलरामपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर पुलिया के पास रविवार की देर रात खड़ी डीसीएम में बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। बद्दोपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामप्रताप विद्युत सब स्टेशन रैदोपुर पर संविदा लाइनमैन पद पर तैनात था। रविवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी। जिसके चलते रात लगभग 11 बजे वह बाइक से सब स्टेशन जाने के लिए रवाना हुआ। बद्दोपुर पुलिया के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम में घुस गई। हादसे में रामप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। उधर, मेंहनगर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के पास रविवार को मधुबन गांव निवासी सात वर्षीय आयुष पुत्र हरिगोविंद रविवार को दिन में तीन बजे सड़क पर करते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया। राहगीरों ने बताया कि बालक सड़क पार कर रहा था कि ट्रक की जद में आकर घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देर रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक कक्षा एक का छात्र था और दो भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed