फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two Gangsters Nabbed in Two Years Wanted Criminal with 50,000 Bounty Arrested in Faridabad

UP: दो साल में लगे दो गैंगस्टर...50 हजार का इनामी फरीदाबाद से अरेस्ट, लगातार बदलता रहा लोकेशन; ऐसे पकड़ाया

Thu, 02 Apr 2026 06:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 06:55 PM IST
सार

Azamgarh News: एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य फरार अपराधियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Two Gangsters Nabbed in Two Years Wanted Criminal with 50,000 Bounty Arrested in Faridabad
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को टीम ने बुधवार की शाम हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल यादव निवासी सिसरेडी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में करीब 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि एसटीएफ को फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। यह टीम हरियाणा के फरीदाबाद में लगातार सक्रिय रहकर आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसटीएफ ने की कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी थाना डीएलएफ क्राइम ब्रांच क्षेत्र के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई विरोध नहीं कर सका और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि राहुल यादव वर्ष 2018 से संगठित अपराधों में सक्रिय रहा है। उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आजमगढ़ के बरदह, कोतवाली और देवगांव थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्रवाई तेज होने पर वह अपने परिवार से अलग होकर फरीदाबाद में छिपकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, उसके गिरोह के अधिकांश सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि राहुल यादव फरार चल रहा था। उसके खिलाफ देवगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 और 2024 में भी उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed