फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two gangsters arrested with stolen bikes

चोरी की बाइक संग दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two gangsters arrested with stolen bikes
दीदारगंज पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दीदारगंज थाना पुलिस को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर बाइक से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने कौरा गहनी नहर पुलिया पर नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाए दिए। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़ कर भागने लगे लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया और धान के खेत में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम रामअवतार राजभर निवासी चितारा महमुदपुर व दीपक राजभर निवासी पिपरौला थाना दीदारगंज बताया। जांच में पुलिस ने पाया कि बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed