फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two friends had to get expensive tattoos at the fair, got a fatal disease

Azamgarh News: दो दोस्तों को मेले में टैटू बनवाना पड़ा महंगा, मिल गई जानलेवा बीमारी

Sat, 16 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two friends had to get expensive tattoos at the fair, got a fatal disease
आजमगढ़। दो दोस्तों को मेले में अपने हाथ पर टैटू बनवाना भारी पड़ गया है। दोनों को जानलेवा बीमारी मिल गई। एक दोस्त जब पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सक ने उसकी एचआईवी जांच कराई। जांच में वह एचआईवी संक्रमित मिला। इसकी जानकारी होने पर दूसरे दोस्त ने जब अपनी जांच कराई तो वह भी एचआईवी संक्रमित निकला। जांच रिपोर्ट देखकर दोनों के होश फाख्ता हो गए। वर्तमान में दोनों अब अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय युवाओं में टैटू बनवाने का क्रेज है। लेकिन, अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि यह टैटू आपको जीवन भर का दर्द दे जाए। क्योंकि ऐसा ही एक मामला नगर क्षेत्र में आया है। जहां दो दोस्त एक वर्ष पहले साथ में दशहरा का मेला देखने के लिए निकले। एक स्थान पर एक व्यक्ति द्वारा लोगों के हाथ पर टैटू बनाया जा रहा था। उनके मन में भी टैटू बनवाने की इच्छा हुई। फिर क्या था दोनों बारी-बारी से अपने हाथ पर टैटू बनवाए और घर आ गए। सबकुछ सामान्य रूप से गुजरने लगा। इसी बीच एक दोस्त के पेट में दर्द हुआ जब उसने जांच कराई तो पेट में पथरी की शिकायत मिली। तब चिकित्सक ने उसे ऑपरेशन को कहा। जब वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो गया तो चिकित्सक ने ऑपरेशन से पूर्व अन्य जांचों के साथ ही उसकी एचआईवी जांच भी कराई। जांच में वह एचआईवी संक्रमित आया। उसके होश फाख्ता हो गए। चिकित्सक के पूछने पर उसने टैटू बनवाने की बात बताई। साथ ही अपने दोस्त के टैटू बनवाने की बात बताई। चिकित्सक ने उसके दोस्त को बुलवाकर उसकी भी जांच कराई। जांच में उसका दोस्त भी संक्रमित पाया गया। अब दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




वर्जन

टैटू बनवाने से एचआईवी संक्रमित होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर इफेक्टेड सिरिंज, ब्लड के सलाइवा के संपर्क में आती है तो ऐसा होना संभव है। मगर ऐसा बहुत ही कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. अंशुमान राय, चर्म व त्वचा रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed