फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two friends committed suicide by consuming poison together in azamgarh villagers are shocked after death of two youths

खौफनाक कदम: दो दोस्तों ने एक साथ जहर खाकर दे दी जान, दो युवाओं की मौत से गांव में सभी हैरान

Fri, 08 Oct 2021 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 04:11 PM IST
सार

आजमगढ़ के धौरहरा गांव निवासी अनस (19) और भावापुर गांव निवासी लारैब (18) ने गुरुवार शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। एक की मौत रात में जबकि दूसरे की मौत शुक्रवार सुबह हुई।

विज्ञापन
Two friends committed suicide by consuming poison together in azamgarh  villagers are shocked after death of two youths
आजमगढ़ जिले में दो दोस्तों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में दो दोस्तों ने एक साथ विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गांव की है। दो युवाओं की मौत से पूरा गांव अवाक रह गया। दोनों ने किस कारण ऐसा खौफनाक कदम उठाया, ये किसी को समझ नहीं आ रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी अनस (19) वर्ष पुत्र परवेज उर्फ लड्डन और बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावापुर गांव निवासी लारैब(18) पुत्र स्व. शमशेर मोहम्मद  की मौत के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पढ़ेंः  घर से टहलने निकले डी-फार्मा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे गांव में हुई घटना से तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंच कर बोला- विषाक्त पदार्थ खा लिया है
मृतक लारैब के माता पिता नहीं हैं। वह धौरहरा गांव निवासी नदीम के घर ननिहाल में रहता था। अनस और लारैब दोनों दोस्त थे। गुरुवार शाम दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। लारैब घर पहुंचा तो उल्टी करने लगा। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उन्होंने विषाक्त पदार्थ सेवन करने की बात कही। 
 

निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

इधर, अनस की मां जैनब ने अनस को खाना खाने को दिया, तो उसने खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन आधे घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इसके बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अनस की रात 12 बजे मौत हो गई।

वहीं लारैब ने शुक्रवार सुबह 10 बजे दम तोड़ा। अभी अनस की मौत के बाद लोग मातम में डूबे थे कि लारैब की मौत की खबर आते ही पूरा गांव रो पड़ा। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अनस आठ भाइयों में चौथे स्थान पर था। वह मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान  में कक्षा 11वीं का छात्र था। उसके पिता गांव के कोटेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed