फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two fertilizer shops sealed, one received warning

उर्वरक की दो दुकानें सील, एक को मिली चेतावनी

Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two fertilizer shops sealed, one received warning
आजमगढ़। जनपद में उर्वरक की कमी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव द्वारा शनिवार को जहानागंज और सठियांव में उर्वरक के दुकानों की जांच की गई। जांच में कमी मिलने पर उन्होंने दो उर्वरक की दुकानों को सील कर दिया और एक दुकानों को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

सबसे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जांच के लिए जहानागंज पहुंचे। उर्वरक के दुकान की जांच में उन्होंने पाया कि स्टाक रजिस्टर सही नहीं है। इस पर उन्होंने दुकानदार को चेतावनी जारी की और आगे से कमी मिलने पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सठियांव कस्बे में पहुंचे। यहां पर जांच के दौरान दुकानों के स्टाक में गड़बड़ी पाई गई। एक दुकानदार के स्टाक में 350 बोरी उर्वरक था लेकिन 148 बोरी उर्वरक ही दर्ज पाया गया। इस पर एसडीएम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव ने बताया कि आगे भी उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी। शनिवार को भी जनपद में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कराई गई। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed