UP Encounter: एक ही रात में दो मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली, अरेस्ट; UP के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं FIR
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो स्थानों पर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें चार बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विस्तार
Encounter in Azamgarh: पुलिस को एक ही रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्राज्यीय लूट, चोरी, छिनैती और ठगी में सक्रिय गिरोह के चार अपराधी घायल व गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो अपराधी कोतवाली क्षेत्र में और दो रानी की सराय थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए। सभी बदमाशों के खिलाफ आजमगढ़ सहित कई जनपदों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी मुताबिक, शहर कोतवाली पुलिस टीम ने वंशी बाजार उकरौड़ा–ककरहटा मार्ग पर घेराबंदी कर दो अपराधियों को पकड़ा। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के बेगूसराय थाना क्षेत्र के नवाकोठी गांव निवासी विकास कुमार शाह और बिहार के खगड़िया थाना क्षेत्र के एकनिया गांव निवासी इंदल शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों के खिलाफ गाजीपुर, रायबरेली, कुशीनगर और आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने की कार्रवाई
वहीं, दूसरी मुठभेड़ रानी की सराय थाने की पुलिस ने मझगांव कट के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा। गोली लगने से घायल बिहार के खगड़िया निवासी विक्की कुमार और रानी की सराय थाना क्षेत्र के रितेश सोनकर को जिला अस्पताल भेजा गया। उनके पास से देशी पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल फोन, बाइक और नकदी बरामद की गई। विक्की कुमार के खिलाफ महराजगंज, कुशीनगर और आगरा में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
