फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two died of Corona infection, 35 new positives found in Azamgarh

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 35 नये पॉजिटिव मिले

Mon, 07 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two died of Corona infection, 35 new positives found in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से सोमवार को फूलपुर के कोतवाल समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 नये संक्रमित मिले हैं। रविवार को 31 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 3505 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2841 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 69 मरीज स्वस्थ भी घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 607 पहुंच गई है। रिकवरी दर 81 फीसद के आसपास है। अब तक 73 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में शहर के कोलघाट में एक, रानी की सराय के बांकीपुर में एक, कोटा बजुर्ग नरसिंगपुर में एक, स्रनगर सरैया में एक, शहर के नरौली में एक, मुकेरीगंज में एक, मिश्रौलिया में एक, परानापुर में एक, ठंडी सड़क पर पांच, गनपतिपुर में एक, सठियांव के बेरमा में एक, रानी की सराय में एक, बांकीपुर में एक, थाना रानी की सराय में एक, मेंहनगर में एक, अजमतगढ़ के महुला बाजार में दो, रसूलपुर कोठिया में एक, कस्बा देवगांव में दो, शहर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर दो, मतौलीपुर में एक, कुर्मीटोला में एक, हाफिजपुर में एक, बे लवाना मार्टिनगंज में एक, बेलनाडीह में एक, बेनूपुर जिगनी में दो, फूलपुर के पल्थी में एक, अंजान शहीद में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से आजमगढ़ में दो, बलिया में एक मौत
आजमगढ़। जनपद में सोमवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें फूलपुर के कोतवाल की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहीं, जनपद के नरहनखास निवासी एक बुजुर्ग की भी लखनऊ में ही इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं, मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बलिया के एक व्यक्ति की मौत हुई है। राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटि अस्पताल के कोविड-19 के नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज हसन ने बताया कि बलिया के मरीज को गंभीर हालत में रविवार रात दो बजे लाया गया था। सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed