फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-day Youth Festival satarted in jokahara

जोकहरा में दो दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज

Sat, 19 Sep 2015 12:16 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Sat, 19 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two-day Youth Festival satarted in jokahara
लाटघाट। रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा में शुक्रवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व डीजीपी विकास नरायन राय ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे समझने की जरूरत है, तभी महिला हिंसा पर रोक लगेगी। इसके पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में गोरखपुर, मऊ और बलिया जनपद के 35 महाविद्यालयों और आठ कालेजों की टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भेदभाव और महिला हिंसा से जुड़े कानूनों के बारे में स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी गई। महोत्सव में निबंध लेखन, पोस्टर और स्लोगन बनाना, लोक नृत्य,  लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, मेहदी, पेंटिंग के साथ ही विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

 'सबल महिला सबल समाज' विषयक गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विकास नरायन राय ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के बारे जाने इसी से महिला हिंसा रुकेगी। यह काम हमारे बच्चे ही कर सकते हैं क्योंकि आज की पीढ़ी ज्यादा जागरूक हो गई है। कहा कि आज समाज में जो महिलाओं पर हिंसा हो रही है, कहीं न कहीं इसके लिए महिलाएं ही जिम्मेदार हैं। महिलाएं पुरुषों का अत्याचार सहती हैं और उसका विरोध नहीं करती हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि हिंसा का डटकर मुकाबला करें। संस्था की निदेशिका हिना देसाई ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से महिला मुद्दों को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं युवाओं को न्याय और अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास आजमगढ़ पुलिस कर रही है। इस मौके पर हरिमंदिर पांडेय, अमित मिश्र, लीला शर्मा, शेषनाथ राय, शिवधर प्रसाद, दिनेश राय, विभा राय, चंद्रजीत यादव, रामजन्म यादव, संध्या राय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed