फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two crore approved for ITI construction

आईटीआई निर्माण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

Thu, 10 Oct 2019 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two crore approved for ITI construction
आजमगढ़। जनपद के मार्टीनगंज में चल रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण को पूरा करने के शासन की ओर से दो करोड़ रुपये की अगली किस्त जारी कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि निर्माण को पूरा करने के लिए अभी भी 2.48 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज के फुलेश में वर्ष 2016 से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को मिली है। वर्ष 2016 में निर्माण के लिए 6.27 लाख का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके बाद शासन की ओर से दो किस्तों में 150 लाख की धनराशि जारी की गई थी। निर्माण शुरू होने के बाद वर्ष 2018 में कार्यदायी संस्था की ओर से पुनरक्षित आगणन तैयार कर भेजा। इसके बाद निर्माण की लागत 798.41 लाख हो गई। संशोधित आंगणन के बाद शासन की ओर से दो करोड़ की धनराशि और जारी की गई थी। धनराशि की कमी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। संस्था की ओर से बजट की डिमांड की गई थी। निर्माण पूरा करने के लिए अभी 448.41 लाख की आवश्यकता थी। शासन की ओर सो दो करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed