फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two criminal gangs listed at district level

Azamgarh News: जिला स्तर पर दो आपराधिक गैंग सूचीबद्ध

Wed, 26 Apr 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two criminal gangs listed at district level
अपराधियों की नकेल कसने की कवायद के तहत मंगलवार को जिले में दो नए आपराधिक गैंग सूचीबद्ध किए गए। इसमें एक गैंग को रूपेश सिंह पटेल तो दूसरे को मैनुद्दीन शेख गैंग नाम दिया गया है। दोनों गैंगों में कुल नौ सदस्यों को भी पुलिस ने चिन्हित किया है। अब इस गैंग के लीडर व सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित कमाई से बनायी गई संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रूपेश सिंह पटेल काफी दिनों से एक संगठित गैंग बना कर व स्वयं गैंग लीडर बना कर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट, डकैती, हत्या जैसे अपराध कर रहा है। इस गैंग पर प्रभावी अंकुश के लिए जनपद स्तर पर रूपेश सिंह पटेल गैंग सूचीबद्ध किया गया है। इस गैंग को कोड संख्या डी-141 दिया गया है। गैंग के सदस्यों के रूप में मो. अनस निवासी सम्मोपुर आइमा, आलोक पांडेय निवासी चकिया, संगम गुप्ता निवासी स्टेशन रोड, शिव सोनी निवासी घाटीपट्टी, संतोष सिंह निवासी भगहा व शुभम सोनकर निवासी राजागली थाना रानी की सराय चिन्हित किए गए है। इसी क्रम में अवैध शस्त्र तस्कर गैंग के रूप में मैनुद्दीन शेख गैंग भी जिले स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। जिसका मुखिया मैनुद्दीन शेख निवासी पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज है। इस गैंग को डी-142 कोड दिया गया है। इस गैंग के सदस्यों के रूप में आफताब आलम निवासी फलाह नगर कासिमगंज थाना बिलरियागंज, बच्चे लाल विश्वकर्मा निवासी बम्हौर थाना मुबाकरपुर व काजी मो. अरशद निवासी आसिफगंज-पांडेय बाजार थाना शहर कोतवाली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed