फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two children who went to fish were taken hostage, police rescued them after 24 hours

मछली मारने गए दो बच्चों को बनाया बंधक, 24 घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया

Fri, 17 Dec 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two children who went to fish were taken hostage, police rescued them after 24 hours
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दो किशोरों को पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने अपहृत कर बंधक बना लिया। घटना के समय किशोर मछली मारने के लिए गए थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस 24 घंटे बाद उन्हे मुक्त कराई। साथ ही परिवारीजन की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना के जोगियावीर गांव निवासी शैलेश पुत्र अखिलेश अपने मित्र डिघिया निवासी इंद्रकेश के साथ लाटघाट के समीप ताल पर बृहस्पतिवार की सुबह मछली मारने बाइक से गए थे। यहां रिश्तेदारी के लोगों ने ही पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों किशोरों को अपहृत कर बंधक बना लिया। किशोरों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मुखबिरों को लगा लापता किशोरों का पता लगाई। जानकारी होने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने रौनापार थाने की पुलिस के सहयोग से दोनों को हसनपुर गांव स्थित कमलेश सिंह के मुर्गा फार्म से बरामद किया। अपहृत शैलेश के पिता अखिलेश ने रमेश सिंह और उपेंद्र पर किशोरों को अपहृत कर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed