{"_id":"6060a09b8ebc3e5924447b68","slug":"two-children-died-by-drowning-in-pokhari-azamgarh-news-vns582392444","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पोखरी में डूबने से दो बच्चों की मौत, खेलते हुए चले गए थे पानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पोखरी में डूबने से दो बच्चों की मौत, खेलते हुए चले गए थे पानी में
Mon, 29 Mar 2021 05:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद स्थित अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़डीहा गांव में रविवार को दो मासूम बच्चों की पोखरी में डूब गए। जब तक ग्रामीण उन्हें पोखरी से बाहर निकालते जाता, दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पकड़डीहा गांव निवासी आठ वर्षीय विक्की पुत्र अनिल व 13 वर्षीय मयंक पुत्र महेंद्र गांव के अन्य बच्चों के साथ पोखरी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पोखरी में गिर गए और डूब जाने से दोनों की मौत हो गई। विक्की दो भाइयों में छोटा था और उसकी एक बहन है। वहीं मयंक का एक भाई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों बच्चों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन