फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two burnt in five tubewells, supply disrupted in many wards

पांच ट्यूबेल में दो जले, कई वार्डों में सप्लाई बाधित

Wed, 18 May 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two burnt in five tubewells, supply disrupted in many wards
निजामबाद। नगर पंचायत निजामाबाद में कुल 11 वार्ड हैं। यहां के वार्डों में पांच ट्यूबवेल से जलकल पानी की सप्लाई करता है। एक हफ्ते से पड़ रही इस भीषण गर्मी में निजामाबाद में दो ट्यूबेल के मोटर जल जाने की वजह से जलकल विभाग के पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिसके चलते नगर में पीने के पानी के लिए लोग परेशान हैं। हैँडपंप ही उनका सहारा बने हैं।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 11 के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इन वार्डों में किसी तरीके से जल निगम द्वारा लगाए गए हैंडपंप इस समय सहारा का काम कर रहे हैं और लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। एक हफ्ते से ट्यूबवेल किस लिए नहीं बन पा रहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि ट्यूबवेल बनाने के लिए मोटर वाइंडिंग और मोटर रिपेयरिंग की जरूरत है जिसे जिले पर भेजा गया है। जल्द ही रिपेयर हो जाएगा और सप्लाई चालू कर दी जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि मोटर खराब हो जाने की वजह से सप्लाई प्रभावित है। जिसे रिपेयर कराने के लिए भेजा गया है देर शाम तक रिपेयर हो जाएगा और उसे जल्द ही लगाकर पानी सप्लाई कर दी जाएगी। इसके बाद भी अगर कहीं कोई पानी की समस्या है तो टैंकर द्वारा पानी और जल निगम द्वारा लगाए गए हैंडपंप से सप्लाई दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed