फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two buildings sealed for construction without map approval

Azamgarh News: बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर दो भवन सील

Thu, 07 Aug 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two buildings sealed for construction without map approval
आजमगढ़। विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया। पहला मामला जाफरपुर (छठ पूजा स्थल से पश्चिम) का है, जहां प्रशांत सिंह द्वारा आजमगढ़ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सात अगस्त को सिधारी थाने की पुलिस बल के सहयोग से सील कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई लक्षिरामपुर (हड्डी अस्पताल के सामने) में की गई, जहां अशोक सेठ द्वारा व्यवसायिक उद्देश्य से बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। शहर कोतवाली की पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति नक्शे के किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है और इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों सीलबंद स्थलों की कार्रवाई से संबंधित फोटोग्राफ्स भी संलग्न किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed