फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested with stolen jewelery

चोरी के जेवरात के साथ दो चोर गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen jewelery
दीदारगंज पुलिस ने शनिवार को हाइडिल के पास चेकिंग के दौरान चोरी के जेवर के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा गांव निवासी अमित कुमार विश्वकर्मा पुत्र मुन्नीलाल विश्वकर्मा के घर में 12 फरवरी की रात ताला तोड़कर रुपये व जेवरात की चोरी हुई थी। पीड़ित ने 14 फरवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दीदारगंज के पल्थी गांव निवासी दिनदयाल यादव ने पांच मार्च को बकरी चोरी की सूचना दर्ज कराई थी। शनिवार को उपनिरीक्षक नागेश चौधरी अपने टीम के साथ हाइडिल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम रवि यादव निवासी ग्राम बनपुरवा थाना दीदारगंज और प्रिंस यादव निवासी दीदारगंज बताया। रवि के पास से काफी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ पर उसने बताया कि पांच मार्च की रात में ग्राम समुंद्रपुर के पास से उन्होंने चार बकरी चुराकर बाइक से भाग रहे थे कि गांव वाले के शोरगुल पर छोड़कर भाग गए थे। रवि ने बताया कि उसने 12 फरवरी की रात पल्थी बाजार से शाहगंज रोड पर एक मकान से कुछ जेवरात व पैसा चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed